ट्रैफिक प्रभारी जरनैल सिंह ने काटे चालान

0
अबोहर, 31 अगस्त (शर्मा/सोनू):फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अबोहर ट्रैफिक प्रभारी जरनैल सिंह ने मलोट चौक पर नाकाबंदी कर बिना दस्तावेज व बिना नंबरी वाहनों के चालान काटे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने वाहनों के दस्तावेज साथ व नंबर प्लेट जरूर लगवाएं। ट्रैफिक नियमों का पालन करें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top