बिलासपुर (हिमचल):-
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर प्रवास पर पहुंचीं देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने औपचारिक एवं आत्मीय स्वागत किया। बिलासपुर आगमन पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका देवभूमि हिमाचल में अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में औपचारिक बातचीत हुई।
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं अन्य सभी प्रबंध चाक-चौबंद रखे गए हैं। इस दौरान राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे।
.jpeg)