डी एस ए कोर्स से प्राप्त ऊर्जा सामाजिक कार्यों में अवश्य लगाए- संजीव महाजन
समाज- देश हित के कार्यों में बढ़ चढ़कर योगदान देने का दिया वचन*
पठानकोट ( पंकज ) : श्री श्री ज्ञान विकास केंद्र द्वारा हरिद्वार स्थित प्रेम नगर आश्रम में चार दिवसीय "दिव्य शक्ति अनुभव" कोर्स आयोजित किया गया था जिसमें पठानकोट से 43 साधक फॉलोअप विशेषज्ञ संजीव तूर की अगवाही में साधना करने के लिए गए आज इन सभी साधकों का अपने नगर में वापस पहुंचने पर ब्रह्म मुहूर्त में गुरकरतार फार्म, सैली रोड में आयोजित फॉलोअप क्लास में स्थानीय आयोजक एवं प्रवक्ता संजीव महाजन की अध्यक्षता में स्वागत किया गया।
योग प्राणायाम के बाद हुई बैठक में अपने अनुभव, संस्मरणों को दिव्य शक्ति अनुभव कोर्स करके लोटे साधकों ने याद करते हुए उपस्थित जनों को बताया कि इस शिविर में विभिन्न प्रदेशों के अलावा विदेशो से भी साधक सैकड़ो की संख्या में पहुंचे जिन्हें परमश्रद्धेय श्री गुरु सुदर्शन जी श्री माताजी, महर्षि सौरभ जी, ब्रह्म ऋषि विशाल जी के सानिध्य में यह जीवन बदलने वाली वर्कशॉप करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। अपने अनुभव सांझा करते हुए साधक सरबजीत तूर, मोनिका, रजनी, डॉक्टर वंदना जमवाल, छिंदर, संजीव शर्मा, डॉक्टर पुनीत, हरीश,गगन सैनी ने बताया कि इस बहुत ही ऊर्जावान और साधना की गहराइयों ले जाने वाली वर्कशॉप में हम सभी का शारीरिक मानसिक बौद्धिक आत्मिक विकास हुआ है इस क्लास में चार दिन लगातार मौन अवस्था में रहना हम सबके लिए अकल्पनीय और अद्भुत था सुबह ब्रह्म मुहूर्त में व्यायाम योग साधना प्राणायाम से शुरू होकर देर शाम तक सत्संग भजन संध्या अध्यात्म की इस वर्कशॉप में एक नई ऊर्जा का संचार सभी में हुआ है इस वर्कशॉप को संपन्न कराने में वॉलिंटियर्स का विशेष सहयोग रहा जिसमें पठानकोट के तीन वॉलिंटियर्स संजीव तूर, अजय नैयर, अंगद सिंह का भी योगदान रहा।
स्थानीय आयोजन एवं प्रवक्ता संजीव महाजन ने कहा कि यह पठानकोट टीम के लिए गर्व का विषय है कि इतनी संख्या में साधक साधना द्वारा अपना जीवन बदल करके लौटे हैं जो कि अपने समाज और देश को प्रगति और उन्नति पथ पर ले जाने में अपनी भूमिका सशक्त रूप से निभाएंगे। वैसे भी गुरु जी का निर्देश है कि इस वर्कशॉप से प्राप्त ऊर्जा को सामाजिक कार्यों में लगाना हमारा नैतिक कर्तव्य है। नवीन ऊर्जा से लवरेज सभी साधकों ने सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का प्रण लिया।
इस अवसर पर पंकज शर्मा, तरसेम शर्मा, हाकम चंद, पुनीत महाजन, संजीव घई, राकेश मेहता, गोल्डी सिंह, सूबेदार सुरेंद्र ,डॉ अशोक, मंजू ,श्री राम, पंडित चंद्र मोहन शर्मा, सिकंदर चौहान, रमन शशि पाल आदि उपस्थित थे
.jpeg)