श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर एवम् चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मंदिर परिसर में एक विशेष बैठक का किया गया आयोजन।
दिसंबर 17, 2023
0
पठानकोट (अविनाश शर्मा) :आज श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर एवम् चेरिटेबल ट्रस्ट की एक विशेष बैठक मन्दिर परिसर उत्तम गार्डन कॉलोनी में अध्य्क्ष ठाकुर मेहर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिस में महासचिव अश्वनी शर्मा, बी डी चंगोत्रा, प्रकल्प इंचार्ज सुरिंदर महाजन, बी आर गुप्ता पी आर ओ, सतीश महाजन, अशोक शर्मा, पवन पठानिया , रत्तन सिंह मनहास आदि ने भाग लिया और बैठक का आरम्भ गायत्री मन्त्रों से किया गया,,, इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि 22 दिसंबर को श्री गीता जंयती उत्सव सनातन धर्म पथ परिषद् पठानकोट के सहयोग से लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा.. इस संबंध में प्रातः 10 बजे हवन यज्ञ होगा और बाद में मन्दिर की महिला मंडली की ओर से भजन कीर्तन के अतिरिक्त गीता पाठ किया जाएगा... इस अवसर पर 22 दिसंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सद्स्यों की ड्यूटी भी लगाई गई.. प्रधान ठाकुर मेहर सिंह और महासचिव श्री शर्मा ने यह भी बताया कि 24 दिसंबर को सैली रोड पर स्थित दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम निकट ट्रक स्टैंड में सनातन धर्म पथ परिषद् केंद्र पथानकोट द्वारा एक विराट सनातन धर्म सम्मेलन एवम गीता जयंती महोत्सव का कार्यक्रम किया जा रहा है जो प्रातः9.30 श्रीमद् भगवतगीता पाठ से शुरू होगा.. उन्हों ने ट्रस्ट के सभी सदस्यों को अनुरोध किया कि इस भव्य समारोह में अवश्य भाग लें..
अन्य ऐप में शेयर करें
.jpeg)