मृतक 110कर्मचारियों के आश्रितों को बिना शर्त नौकरी दी जाए , पे कमीशन का बकाया पंजाब सरकार जारी करें:-- सतनाम सिंह ।

0
      

 ‌‌ अन्य राज्यों की तरह पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों को 46% डीए  दिया जाए, कर्मचारियों की मांगों को लेकर  पक्का मोर्चा 15 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक होशियारपुर में                                               



सुजानपुर 10 जनवरी :   पंजाब पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर यूनियन जोन जिला पठानकोट गुरदासपुर   कार्यकरणी की बैठक प्रधान सतनाम सिंह  की अध्यक्षता में  हुई  जिसमें सरस्वती से फैसला किया गया कि स्टेट बॉडी आदेशों के मुताबिक  कर्मचारियों की मांगों को लेकर 15 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक जिला होशियारपुर में कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा के  हलके में पक्का मोर्चा लगाया जाएगा      इस  संबंधी जानकारी देते हुए जिला प्रधान सतनाम सिंह,  सीनियर नेता राजेंद्र धीमान , नेक राज मनोहर लाल, राजिन्द्र कुमार , चैयरमैन सतीश शर्मा ने कहा कि  पंजाब सरकार कर्मचारियों की आबाज दबाना चाहती है उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार  द्वारा कर्मचारियों के मसले हल नहीं किए जा रहे उन्होंने कहा कि होशियारपुर मोर्चे में यूनियन का जत्था 16 जनवरी को गुरदासपुर/ पठानकोट से रवाना होगा उन्होंने कहा कि चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल  सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को डीए 46% दिया जा रहा है जबकि पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों को 38% डीए दिया जा रहा है वही पुरानी पेंशन लागू की जाए पे कमीशन का बकाया नहीं दिया जा रहा उन्होंने कि  मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब के  आउटसोर्स, अस्थाई कर्मचारी रेगुलर करने की घोषणा की गई है उसको असली अमलीजामा बनाकर अस्थाई कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए उन्होंने कहा वाटर सप्लाई सैनिटेशन एचओडी लिस्टमेंट डिपार्टमेंट ठेकेदारों 18000 वेतन  दिया है जबकि आउटसोर्स कर्मचारियों को मात्र 11453 मिल रहे हैं उन्होंने कहा कि  पंजाब सरकार से मांग कि है कि लिस्टमेंट ठेकेदार कर्मचारी, आउटसॉस कर्मचारियों का वेतन एक सम्मान   किया जाए    उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने कर्मचारियों के साथ  चुनावी वादे किए हैं उनको पंजाब सरकार शीघ्र पूरे करें जिसके तहत वेतन आयोग की त्रुटियां दूर की जाए, आउटसोर्स, ठेका कर्मचारियों अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए, पुरानी पेंशन स्कीम 1972  रूल के मुताबिक लागू की जाए, पे कमीशन का बकाया जनवरी 2016 से दिया जाए,8 प्रतिशत डीए  पेंडिंग दिया जाए , डीए किसते का बकाया दिया जाए , मेडिकल कैशलेस सुविधा दी जाए, वॉटर सप्लाई एंड सैनिटेशन फील्ड कर्मचारियों को टाइमस्केल , मृतक 110कर्मचारियों के आश्रितों को बिना शर्त नौकरी दी जाए, वही दर्जा चार दर्जा, 3दर्ज कर्मचारियों को बिना टेस्ट तरक्की तरजवे के  आधार पर दी जाए फील्ड कर्मचारियों में विभागी  टेस्ट  पास किया है उनको तरक्की दी जाए, जो  37 भतो में कटौती की गई है उनको बहाल किया जाए ,   इस मौके पर प्रधान मनोहर लाल, स्टेट कमेटी नेता  राजेंद्र धीमान, नेक राज , हरपाल सिंह, जितेंद्र सिंह  प्रधान, राजेश कुमार , नरेंद्र कुमार महासचिव ,अनिल कुमार  ,बलविंदर सिंह   प्रेम कुमार, मान सिंह सतीश शर्मा,  हरपाल सिंह ,मनोहर लाल ,मनजीत कुमार, विनोद कुमार, अमित कुमार, सुरेंद्र कुमार, मनोहर लाल ,भूपेंद्र सिंह, राकेश कुमार, राजीव सिंह ,ओम प्रकाश, महेंद्र पाल, रघुवीर, राकेश कुमार, भारती, अनिल कुमार, सुरेंद्र सिंह ,सोमराज ,विनोद, मनजीत कुमार ,बलवान सिंह, सेवाराम, कमल किशोर, भारती  आदि उपस्थित थे   ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top