पठानकोट (पंकज अविनाश शर्मा)श्री राम दरबार की पावन मूर्तियों के 22 जनवरी को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर पूरे ज़ोर शोर से देश भर में त्यारियां जारी हैं और इसके तहत श्री अयोध्या जी से पहुंचे पूजित अक्षत घर घर जा कर आमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं.. इसी क्रम में उत्तम गार्डन कॉलोनी की शाखा के स्वयं सेवकों की टोली ने रविंद्र महाजन की अगवाई में घर घर जाकर जय श्री राम के जयकारों के साथ पूजित अक्षत एवम् अयोध्या धाम का निमंत्रण भी वितरित किए.. उन्होंने राम भक्तों को परेरित किया कि वो 22 जनवरी के दिन आस पास के मंदिरों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अवश्य भाग लेकर प्रभु श्री राम की कृपा के पात्र बनें.. इस अवसर पर टोली में वरिंदर कुमार, सुरेंद्र महाजन, रवि भारद्वाज, कपिल महाजन, रवि महाजन, तरसेम कुमार, राजेश शर्मा, सुरेश कुमार, आशीष कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे
.jpeg)