राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को सभी लोग दिए जलाकर अपने-अपने घरों में दीपावली मनाए : शास्त्री शंभू प्रसाद।

0

बटाला 11जनवरी (अविनाश शर्मा ) अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में खुशी का माहौल है एवं पूरे देश में अक्षत कलश यात्रा - निकालकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। समाज सेवक शास्त्री शंभू प्रसाद शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, काका अब्रॉल , इस्मिता गोयल  सदस्य शिव दुर्गा मंदिर कमेटी दारा सलाम प्रेम नगर बटाला  ने बताया कि 100 करोड़ से भी ज्यादा सनातनियों का 500 वर्षों से  श्री राम मंदिर का सपना पूरा हो जाएगा, जो कि सभी सनातनियों के लिए गर्व और - हर्षोल्लास की बात है। वहीं उन्होंने कहा कि • हमारी कई पीढीयों ने भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए इंतजार किया, अब जाकर यह सपना पूरा हो रहा है। वहीं हमारी पीढ़ी • बहुत ही सौभाग्यशाली पीढ़ी है, जो अपने जीवन में अपने आराध्य भगवान श्री राम लला जी का दिव्य मंदिर बनता देख रही है। वहीं उन्होंने लोगों से श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन
 घरों में दिए जलाने का आग्रह करते हुए कहा  22 जनवरी 2024 को सभी लोग दिए जलाकर अपने-अपने घरों में दीपावली मनाए।

इत्त दिन अयोध्या में श्री राम लला अपने घर विराजमान होंगे। इस पल को देखने के लि करोड़ों लोग इंतजार कर रहे हैं।

उस दिन प्रभु श्री राम के बाल रूप को श्री राम जन्मभूमि में बन रहे नवीन मंदिर के गर्भ ग्रह विराजित करके प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी उन्होंने बताया कि 500 वर्षों के बाद प्रभु श्री राम को अपना महल मिल रहा है, जिसको लेकर पूरे देश भर में दीपावली मनाई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top