कांग्रेस की मानसिकता हमेशा राम मंदिर विरोधी रही है : परमजीत सिंह गिल।

0

 कांग्रेस गठबंधन के नेताओं ने सदैव सनातन संस्कृति को खत्म करने पर जोर दिया

 देशवासी सनातन विरोधियों को सबक सिखाएंगे

 बटाला (अविनाश शर्मा)लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता एवं हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा राम मंदिर विरोधी रही है और आज तक कांग्रेस की केंद्र सरकारों ने राम मंदिर के निर्माण में कई बाधाएं डाली हैं।

 गिल ने कहा कि आज 500 साल बाद जहां करोड़ों राम भक्तों की तपस्या और बलिदान का फल मिला है, वहीं कांग्रेस द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का बहिष्कार करना कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस ने अपने गठबंधन नेताओं की सलाह पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का बहिष्कार किया है क्योंकि विपक्षी गठबंधन दलों के नेता सनातन संस्कृत विरोधी विचारधारा रखते हैं।

 गिल ने कहा कि कांग्रेसी श्री राम को काल्पनिक बताते रहे हैं और हमेशा बाबरी मस्जिद के पक्ष में रहे हैं, इसीलिए वे अयोध्या में राम जन्मभूमि और मंदिर के निर्माण को रोकने की कोशिश करते रहे हैं।

 गिल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सनातन धर्म के विरोधियों का समर्थन किया है और देश की अमूल्य सनातन संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास किया है, लेकिन जीत हमेशा सत्य की होती है।  अब जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से विशाल राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और 22 जनवरी को वह दिन आ रहा है जिसका करोड़ों सनातन प्रेमी सदियों से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसमें खुशी और उत्साह देखने को मिलेगा वहां कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम के बहिष्कार की घोषणा से पता चलता है कि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि राम मंदिर बने।

 गिल ने कहा कि देश की जनता राम मंदिर और सनातन धर्म का विरोध करने वालों को  2024 के लोकसभा चुनाव में कड़ा सबक भी सिखाएगी ताकि भविष्य में कोई भी सनातन धर्म का अपमान न कर सके और ऐसे लोगों को यह संदेश भी दिया जाएगा कि जो लोग मिलकर सनातन धर्म को ख़त्म करने की सोचते हैं उनका क्या हश्र होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top