यह ईमानदार और समर्पित प्रधानमंत्री मोदी के कारण संभव हुआ
बटाला (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर )लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता एवं हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पिछले नौ वर्षों के कार्यकाल के दौरान 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाना सराहनीय प्रयास है।
गिल ने कहा कि कोई सोच भी नहीं सकता था कि महज नौ साल के छोटे से कार्यकाल में देश के गरीब परिवार गरीबी रेखा से बाहर निकल जायेंगे क्योंकि पिछली सरकारों द्वारा ऐसी कोई पहल नहीं की गई जिससे गरीबी दूर हो सके।
गिल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के कार्यकाल में दिखाया है कि अगर गरीबों को भी अवसर और संसाधन दिए जाएं तो यह संभव हो सकता है।
गिल ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट ने जिस तरह से गरीबों की मदद के लिए भारत को अन्य देशों के लिए एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया है, उसने दुनिया को आकर्षित किया है और दिखाया है कि भारत अन्य देशों के लिए एक उदाहरण स्थापित कर सकता है।
गिल ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से जहां हुनरमंद लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है, वहीं इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि देश का कोई भी अत्यंत गरीब परिवार भूखा न सोये, जिसके लिए केंद्र सरकार गरीब परिवारों को हर महीने राशन भी मुहैया करा रही है।
गिल ने कहा कि एक तरफ जहां देश को समृद्ध बनाने के लिए बड़े-बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ देश को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए भी बड़े प्रयास किये जा रहे हैं। इसके साथ ही देश के गरीब परिवारों को गरीबी से बाहर निकालने का प्रयास जारी है और सरकार गरीब परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने पर पूरा ध्यान दे रही है।
गिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद संवेदनशील हैं और हर वर्ग की हर जरूरत को समझने और उसे पूरा करने के लिए दिन-रात प्रयास करते नजर आते हैं।
.jpeg)