शिव दुर्गा मंदिर प्रेम नगर बटाला से अक्षत कलश यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई।

0
  

बटाला 20 जनवरी (अविनाश शर्मा, चरण सिंह)
आज दारा सलाम प्रेम नगर श्री शिव दुर्गा मंदिर से अक्षत कलश यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। यह यात्रा शिव दुर्गा मंदिर से शुरू डेरा रोड पुरानी अनाज मंडी रेलवे रोड  से होती हुई गीता मन्दिर में संकीर्तन के पश्चात राम भक्तों को चाय इत्यादि की सेवा की गई,बाद में यात्रा मोहल्ला दारा इस्लाम की गली गली में घूमती हुई शिव दुर्गा मंदिर में राम धुन के साथ संपन्न हुई । सबसे आगे बैंड, ढोल के साथ दो रामभक्त रास्ते में पुष्प डाल रहे थे उसके साथ साथ भगवान श्री राम की बालरूप छवि के साथ श्री राम लक्ष्मण माता सीता एवं हनुमान जी के स्वरूप पैदल चलते हुए  लोगों के मन को मोह रहे थे ।
  साथ में अयोध्या से आए हुए अक्षत का कलश आगे तथा सभी भक्तजन उनके पीछे पीछे भगवान श्री राम के गुणगान के साथ संकीर्तन करते हुए शोभायात्रा में अक्षत कलश के साथ भजन रूपी वाणी से अमृत वर्षा कर रहे थे जिन भक्तों को निमंत्रण पत्र और अक्षत नहीं मिले उनको अक्षत के साथ निमंत्रण पत्र दिए जा रहे थे।यात्रा में ( पुरुष वर्ग सफेद ड्रेस के साथ गले में केशरी शिरौपा, मातृ शक्ति पीली ड्रेस के साथ लाल शॉल ) पहने हुए थे। मंदिर के अध्यक्ष  ने कहा कि 22 जनवरी का इंतजार सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी श्रीराम भक्तों को बेसब्री से  है. ।

 उन्होंने कहा कि श्री राम देवदूतों की टोलियों का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया जा रहा है।  शिव दुर्गा मंदिर के शास्त्री शंभू प्रसाद ने बताया कि मंदिरों में 22 जनवरी को सुबह 10:00 से 11 संकीर्तन 11 से 1:00 बजे तक श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या से भगवान श्री राम लाल जी की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव कार्यक्रम एलईडी में दिखाया जाएगा सभी राम भक्तों के लिए प्रसाद और लंगर की व्यवस्था भी होगी सभी मंदिरों वी घर ऑन और बाजारों में दीपावली जैसा पर्व मनाया जाएगा ।
 इस मौके पर पूनम शर्मा ,गोगां श्रीमती स्मिता गोयल, जोती शर्मा , रेखा शर्मा, निर्मल शर्मा,विनिषा वर्मा, मीनाक्षी शर्मा, सन्तोष भाटिया सुमन शर्मा डिम्पल,पूनम,कविता नारंग , रमा शर्मा,अंजू, मोनिका शर्मा एवं शिवांगी शर्मा, कविता नीटू आहूजा, प्रेमा, शिवानी, बाला, धीरज वर्मा , विनोद शर्मा,पवन भाटिया शक्ति शर्मा राजेश गोयल गुरप्रीत वाहला एम सी , राजकुमार काली रमेश वर्मा, काका अब्रॉल, अशोक महाजन, संजीव महाजन नीला प्रधान, अतुल बजाज आदि मोहल्ला वासी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top