कांग्रेस ने श्री राम से ही नहीं बल्कि अयोध्या से भी किनारा किया: परमजीत सिंह गिल।

0
 राहुल गांधी के यात्रा कार्यक्रम से अयोध्या का गायब होना कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है

 बटाला (अविनाश शर्मा, पंकज शर्मा)लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता एवं हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने कहा कि कांग्रेस ने न केवल श्रीराम बल्कि अयोध्या को भी त्याग दिया है।

 गिल ने कहा कि इससे पहले कांग्रेस ने 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिखाया था कि कांग्रेस अपनी संकीर्ण मानसिकता के कारण सदियों से इंतजार कर रहे भक्तों की भावनाओं को भी नहीं समझ सकती है।  राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही यात्रा हालांकि वह उत्तर प्रदेश के कई जिलों का दौरा करेंगे, लेकिन अपनी यात्रा के दौरान वह अयोध्या ना जाते नजर आ रहे हैं।

 गिल ने कहा कि राहुल गांधी देश के कई मंदिरों में जाने और पूजा करने का दिखावा कर रहे हैं, लेकिन उनकी स्पष्टता यह है कि उनकी भक्ति बिल्कुल भी सनातन में नहीं है।  अयोध्या में श्री राम चंद्र जी के मंदिर के खुलने और 22 तारीख का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वन्ही कांग्रेस ने दिखा दिया है कि कांग्रेस को धर्म से कोई लेना-देना नहीं है, केवल अपनी संकीर्ण राजनीति को केवल चमकने के लिए अन्य मंदिरों में जाते हैं।

 गिल ने कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस और गांधी परिवार ने श्री राम मंदिर विवाद को सुलझाने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए और उसके बाद 1984 में जिस तरह सेना ने अमृतसर साहिब पर चढ़ाई की और सिखों के पवित्र स्थान को अपवित्र किया उससे भी कोई सबक नहीं सीखा
गिल ने कहा कि कांग्रेसी और उनके साथी राजनीतिक दल सभी एकमत होकर सनातन को खत्म करना चाहते हैं, इसीलिए वे अयोध्या में राम मंदिर समारोह में भाग नहीं ले रहे हैं, लेकिन देश की जनता को अब ऐसे लोगों की हकीकत और चेहरा पता चल जाना चाहिए, जिसका खामियाजा कांग्रेस और उसके साथी दलों को पहले भी भुगतना पड़ा है और भविष्य में भी नतीजे उनके पक्ष में नहीं होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top