भारतीयों को असली आजादी 22 जनवरी को मिली
बटाला (अविनाश शर्मा, चरण सिंह)लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता और हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के बाद प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ, भारत का गौरव और सम्मान सदियों के बाद वापस आ गया है और इसमें अहम भूमिका प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने निभाई है जिसे आने वाली पीढ़ियां सदियों तक याद रखेंगी।
गिल ने भावुक होते हुए कहा कि दरअसल देशवासियों को आजादी 22 जनवरी 2024 को मिली है क्यूंकि कई दशक पहले भारत को तो अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति मिली गई थी लेकिन अयोध्या की धरती पर प्रभु श्री राम चंद्र जी के जन्मस्थान पर मन्दिर बनाने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा, जिससे यह सिद्ध होता है कि 1947 में भले ही देश अंग्रेजों से आजाद हो गया, लेकिन सनातन धर्म और अयोध्या की धरती को आजादी नहीं मिली थी।
गिल ने कहा कि अब एक नये भारत का उदय हुआ है जो विश्व और सनातन धर्म को राहत देगा और अखंड भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अब वह समय दूर नहीं जब भारत अपने पुराने अखंड स्वरूप को प्राप्त करेगा। इस अखंड भारत में राम राज की स्थापना होगी जहां हर वर्ग और हर धर्म के लोगों को सुख, विकास, प्रगति और सुखी जीवन मिलेगा।
गिल ने प्रधानमंत्री मोदी को सनातन धर्म का सच्चा सेवक और भारत का महान नायक बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की निष्ठा, सेवा समर्पण, त्याग, दृढ़ संकल्प और ईमानदार सरकार के कारण ही संभव हो सका है।
.jpeg)