बटाला, 23 जनवरी ( अविनाश शर्मा, संजीव नैयर) फुल ड्रेस रिहर्सल कल 24 जनवरी को सुबह 10 बजे राजीव गांधी स्टेडियम, पॉलिटेक्निक कॉलेज बटाला में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए डाॅ. शायरी भंडारी एसडीएम बटाला ने कहा कि गणतंत्र दिवस की तैयारियां विभिन्न विभागों द्वारा पूरे उत्साह के साथ की गई हैं और कल 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को सुबह 9.30 बजे तक फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम में पहुंचने को कहा।
एसडीएम बटाला के दिशानिर्देशों के तहत नायब तहसीलदार सतीश कुमार की अध्यक्षता में सांस्कृतिक समिति ने स्थानीय शिव कुमार बटालवी सांस्कृतिक केंद्र में रिहर्सल की समीक्षा की और विभिन्न स्कूलों से टीमों का चयन किया। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोरियोग्राफी, समूह गान, एकल नृत्य, गिद्दा एवं भांगड़ा की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
नायब तहसीलदार सतीश कुमार, शशि भूषण वर्मा एमडी एफसी वर्मा आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल भंडारी गेट बटाला, डीपीआरओ हरजिंदर सिंह कलसी, डाॅ. सतिंदरजीत कौर और मैडम नीता भाटिया शामिल हैं।
-----------
.jpeg)