जय महाकाल क्लब द्वारा धूमधाम से रात्रि जागरण का आयोजन किया गया

0
 
बटाला 4 जनवरी (संजीव नैयर,अविनाश शर्मा )- जय महाकाल क्लब द्वारा स्थानीय इमली मोहल्ले में प्रथम जागरण का आयोजन किया गया।  जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेककर महामाई का आशीर्वाद प्राप्त किया।  इस अवसर पर आयोजकों ने माता रानी जी के भवन को बहुत अच्छे ढंग से सजाया, जो भक्तों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा।  इस मौके पर वॉयस ऑफ पंजाब के कलाकार भविश मट्टू, कमल बैंस और कवल वडाली ने देर रात तक महामाई के भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।  इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए क्लब के चेयरमैन एडवोकेट चंद्र चंदा ने संयुक्त रूप से बताया कि क्लब द्वारा एवं संगत के सहयोग से महामाई के जागरण का आयोजन किया गया.।  जिसमें वार्ड पार्षद शशि चंदा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए । 

इस अवसर पर सबसे पहले कंजक पूजन किया और महामाई की ज्योत सिद्ध पीठ काली मंदिर से लाई गई.  इस अवसर पर क्लब की ओर से आये कलाकारों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।  इस मौके पर महाकाल क्लब से सनी मेहरा, अमित शर्मा, कुणाल शर्मा, रजत मेहरा, अभिषेक मेहरा, रोहित सेखरी, रोहित मेहरा, प्रोफेसर मानव शर्मा, साहिल शर्मा, रोहित धवन, नीरज फोटोग्राफर, अक्षय मेहरा, कनव महाजन, सुभम मेहरा, आशु .चंदा, हरि चंदा, सचिन सेखड़ी, बिट्टू, राहुल आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top