दैनिक प्रार्थना सभा बटाला द्वारा श्री गीता जयंती पर आयोजित अंतर स्कूल भाषण प्रतियोगिता में आर.डी. खोसला विद्यालय की चेष्टा शर्मा द्वितीय स्थान पर रही

0

बटाला (अविनाश शर्मा , संजीव नैयर, ) दैनिक प्रार्थना सभा बटाला द्वारा श्री गीता जयंती के शुभ अवसर पर अंतर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कम्युनिटी हाल में करवाया गया जिसमें शहर के लगभग सभी विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। आर.डी. खोसला डी.ए.वी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बटाला की कक्षा ग्यारहवीं कॉमर्स की छात्रा चेष्टा शर्मा ने इस प्रतियोगिता में श्री गीता जी के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर2100 रुपए का पुरस्कार प्राप्त किया।विद्यालय के चेयरमैन श्री अरविंद खोसला,प्रेसिडेंट श्री अजय खोसला, प्रधानाचार्या डॉ.बिंदु भल्ला ने चेष्टा शर्मा, उसके माता-पिता और शिक्षिका अनीता शर्मा को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों को ऐसी सांस्कृतिक और धार्मिक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।इसमें भाग लेकर छात्रों को अपनी सभ्यता और संस्कृति के विषय में जानकारी मिलती है और महान ग्रंथ श्रीमद् भागवत गीता को पढ़ने में उनकी रुचि बढ़ती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top