पूर्व विधायक जोगिंदर पाल जमानत मिलने के पश्चात गुरुद्वारा वारठ साहब में हुए नतमस्तक

0
समय की सरकारों पर उठाए सवाल कहा बदला खोरी की राजनीति करो बंद जोगिंदर पाल

सुजानपुर 03 जनवरी अविनाश शर्मा: 
हलका भोआ के अधीन पड़ते ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा श्रीचंद जी महाराज वारठ साहब में पूर्व विधायक जोगिंदर पाल जमानत मिलने के पश्चात नतमस्तक होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरु चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया वहीं सरवत के भले की अरदास की इस दौरान जोगेंद्र पाल ने समय की सरकारों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बदला खोरी की राजनीति बंद करो क्योंकि जो आदमी किसी के लिए खड्डा खोदता है एक दिन वही उसे खड्डे में खुद गिर जाता है लिहाजा हमें ईमानदारी के साथ जनता की एक-एक वोट का मूल आधार करते हुए उनके सपनों और उनकी मांगों को पूरा करना हमारा परम कर्तव्य होना चाहिए उन्होंने कहा कि लेकिन आज की राजनीति जिस तरह से चल रही है आने वाली पीढ़ी राजनीति में आने की वीजह विदेश की ओर रुख कर रही है। क्योंकि राजनीति एक विचारधारा की लड़ाई है ना कि निजी रंजिश है उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में किसी भी व्यक्ति को तंग जा परेशान नहीं किया। पूरी ईमानदारी के साथ जनता की ड्यूटी 24 घंटे की जिसकी बदौलत जनता आज भी उन्हें वही और प्यार और स्नेह दे रही है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बिल्कुल भी ना घबराए वह 24 घंटे उनके साथ चट्टान की तरह खड़े हैं और भविष्य में भी खड़े रहेंगे उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जो कहानी और करनी में बेहद अंतर है वह जनता से किए हुए वादों को पूरा करें अन्यथा 2024 लोकसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतान को मिल सकता है। इस मौके पर गुरदीप सिंह, डॉक्टर सोहनलाल सोनी ,अरुण कुमार, गुरप्रीत विकी , सतीश कुमार ब्लॉक प्रधान व अन्य उपस्थित थे।
फोटो 2,2a:-गुरुद्वारा में नतमस्तक होते हुए पूर्व विधायक जोगिंदर पाल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top