बटाला ( संजीव नैयर, अविनाश शर्मा) ओपन नेशनल योग चैंपियनशिप का आयोजन युवा खेल विभाग संगठन भारत की ओर से श्री गुरु हरकृष्ण इंटरनेशनल स्कूल अमृतसर में हुआ जिसमें भारत के 10 राज्यों के 119 प्रतियोगियों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में पंजाब राज्य प्रथम स्थान पर रहा। आर.डी. खोसला डी.ए.वी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बटाला के छात्रों का इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन शानदार रहा। विद्यालय की आयु वर्गअंडर 12 और अंडर14 टीम में जसलीन कौर, जैस्मीन कौर, गुरलीन कौर, राजवीर कौर ,खुश्मीत कौर ,अनुरीत कौर, रश्मीत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 10 टीम में जसलीन कौर और मनरीत कौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।अंडर 8 में दिया तृतीय स्थान पर रही। जैस्मीन कौर और अनुरीत कौर ने व्यक्तिगत रूप से द्वितीय पुरस्कार तथा राजवीर कौर और खुश्मीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह छात्र थाईलैंड में होने वाले साउथ एशिया योग कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।विद्यालय के चेयरमैन श्री अरविंद खोसला,प्रेसिडेंट श्री अजय खोसला और प्रधानाचार्या डॉ. बिंदु भल्ला ने इस योग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों विनय पुष्करणा और सोनम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
.jpeg)