मोदी से मुकाबला करना भ्रष्टाचारियों के बस की बात नहीं है
बटाला (अविनाश शर्मा, चरण सिंह)लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता एवं हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने कहा कि विपक्षी गठबंधन बनने से पहले ही टूटने की कगार पर पहुंच गया है।
उन्होंने कहा कि 2024 के लोक सभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों द्वारा बनाया जा रहा गठबंधन अवसरवादी पार्टियों का गठबंधन है क्योंकि ये पार्टियां एक-दूसरे के नेताओं पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाती रही हैं।
उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के सभी दल के नेता खुद को प्रधानमंत्री बनाने का सपना देख रहे हैं और सबसे भ्रष्ट कांग्रेस पार्टी अपने अहंकार में सबको पीछे छोड़ रही है और किसी की परवाह नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह ममता बनर्जी ने कांग्रेस को आईना दिखाते हुए बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, उसी तरह पंजाब में आम आदमी पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव नही लड़ेंगी।
गिल ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के लिए मोदी से मुकाबला करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है और 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी के नेतृत्व में बीजेपी तीसरी बार फिर से केंद्र की सत्ता पर काबिज होगी।
.jpeg)