ए वी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल ठठिआरी गेट बटाला में धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस :--प्रिंसिपल श्रीमती रितु महाजन

0
नरेश गोयल  अध्यक्ष इंप्रूवमेंट ट्रस्ट बटाला विशेष अतिथि के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे

बटाला (अविनाश शर्मा, चरण सिंह)गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 को ए वी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल   ठठिआरी गेट बटाला में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें श्री नरेश गोयल जी अध्यक्ष इंप्रूवमेंट ट्रस्ट बटाला विशेष अतिथि के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे। इस बात की जानकारी देते हुए स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती रितु महाजन ने बताया कि स्कूल में प्रति वर्ष स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से  मनाए जाते हैं और इस साल भी गणतंत्र दिवस स्कूल में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा ।इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल मैनेजिंग कमेटी के प्रधान श्री जगतपाल महाजन जी ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम  का स्कूल में आयोजन करने का मतलब विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को पैदा करना है और उन्हें अपने  विरासत  के साथ जोड़ना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top