बेटियों का लोहड़ी पर्व मनाया गया

0

 बटाला, 12 जनवरी (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर) सिविल सर्जन गुरदासपुर डाॅ.  हरभजन राम के दिशा निर्देशानुसार वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ.  नीलम के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काहनूवान में बेटियों की लोहड़ी का त्योहार मनाया गया। इस त्योहार में काहनूवान गांव के लोगों को आमंत्रित किया गया और बताया गया कि लड़का और लड़की होने में कोई अंतर नहीं है, समाज में लड़कियों की महानता  भी वैसी ही है, 'लड़कों की तरह लड़कियां भी कम नहीं। आज के समय में लड़कियां हर क्षेत्र में, हर स्तर पर लड़कों से आगे हैं।'

     इस मौके पर एस.  एम  ओ  डॉ  नीलम ने नवजात कन्याओं को बुलाकर उपहार दिए और लोहड़ी मनाई गई।

    इस अवसर पर डॉ. ऋतुबाला मेडिकल ऑफिसर, डॉ. अनुप्रिया मेडिकल ऑफिसर, श्रीमती स्वीटा स्टाफ, श्रीमती गुरप्रीत फार्मासिस्ट, श्रीमती आशा रानी रेडियोग्राफर, श्रीमती करमजीत कौर, श्री दीपक कुमार, श्री महेंद्रपाल, दलीप राज, श्रीमती जशबीर कौर, श्रीमती कमलेश कुमारी, लखविन्दर सिंह, जोगा सिंह, मनप्रीत सिंह, मलकीत सिंह, राजू व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top