स्वामी विवेकानंद जी का 162वां जन्म दिवस बडी श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया।
जनवरी 13, 2024
0
सुजानपुर (अविनाश शर्मा ) : स्वामी विवेकानंद सेवा समिति सुजानपुर ने समिति के अध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता जी के अध्यक्षता में विवेकानंद पार्क सुजानपुर में याबा पीढ़ी के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी का 162वां जन्म दिवस वडी श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया ।इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने स्वामी जी को पुष्पांजलि अर्पित कीऔरउनके दिखाएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया ।समिति के चेयरमैन श्री राजकुमार गुप्ता जी ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द जी ने युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर संघर्ष करने की प्रेरणा दी । हम सभी को स्वामी जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए ।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रमेश शर्मा ,महासचिव कर्णेश महाजन ,कोषाध्यक्ष मनोहर लाल संजय महाजन आदि उपस्थित थे
अन्य ऐप में शेयर करें
.jpeg)