सुजानपुर 7 जनवरी ( अविनाश शर्मा) :- महाजन सभा सुजानपुर की ओर से प्रधान सुनील महाजन की अध्यक्षता में रविवार को राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर 8 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया इस मौके पर प्रधान सुनील महाजन ने कहा कि महाजन सभा की ओर से बिरादरी के सदस्यों के सहयोग से हर महीने जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि उनका यह अभियान निरंतर चलता रहेगा उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है इस अवसर पर सरपरस्त विनय महाजन, राजकुमार गुप्ता, विनोद महाजन, , के जी गुप्ता, तिलक राज गुप्ता, सुरेश महाजन डैश , तरलोक महाजन , पुरुषोत्तम महाजन , बलविंदर महाजन, विजय महाजन उपस्थित थे ।
.jpeg)