सुजानपुर 6 जनवरी (पंकज शर्मा,अविनाश शर्मा, )स्थानीय सिविल अस्पताल पठानकोट में विकास मंच की ओर से चैयरमैन नरेंद्र काला और प्रधान दिनेश मोदगिल की अगवाई में कई वर्षों से चलाई जा रही सस्ती रसोई में भाग लेकर साहित्य सभा के अध्यक्ष और प्रसिद्ध समाज सेवक बी आर गुप्ता ने अपने परिवार जनों के साथ मिलकर अपने बेटे श्री दिनेश गुप्ता इंस्पैक्टर (लक्की) का जन्म दिवस मनाया.. मंच के सद्स्यों ने श्री गुप्ता परिवार का स्वागत किया और श्री दिनेश गुप्ता के जन्म दिवस की बधाई दी.. इस अवसर पर श्री गुप्ता की ओर से सस्ती रसोई में आर्थिक योगदान दिया गया और उपचार अधीन मरीज़ों और उनके परिवार जनों के अतिरिक्त अन्य जरूरतमंदों को भोजन खिलाया और उनके जल्द स्वास्थ की कामना की.. उन्होंने सस्ती रसोई के उच्च स्तरीय संचालन के लिऐ चेयरमेन नरिंद्र काला, प्रधान दिनेश मोदगिल और उनकी समर्पित टीम की भूरी भूरी प्रसंशा की जो रोज़ाना जरूतमंदों को ताज़ा और स्वादिष्ट भर पेट भोजन मात्र 10 रुप में उपलब्ध करवाते हैं.. श्री गुप्ता ने कहा कि वह अपने परिवार के सभी सुख दुख के अवसर यहां पर मनाते हैं जिस से उनको आत्मिक खुशी मिलती है.. उन्हों ने सभी शहर वासियों को पुरजोर अपील की कि वोह भी अपनी खुशी गमी के अवसर सस्ती रसोई में करें ताकि मंच की ओर से और भी अच्छी प्रकार सेवा के प्रकल्प किए जासकें.. इस अवसर दिनेश गुप्ता इंस्पेक्टर (लक्की), सुरेंद्र महाजन इंस्पैक्टर, अंकुर गुप्ता, परी गुप्ता, रुद्र दत्त महाजन, शिव दत्त शर्मा, दिनेश बंधु गुप्ता, विजय डोगरा, नरेंद्र काला, दिनेश मोदगिल, आदेश स्याल उप चैयरमैन, उमेश कोहली, कमल पंत, राजिंदर शर्मा, जनक राज, विनोद मेहता, राम लुभाया, गगन शर्मा आदि उपस्थित थे...
साहित्य सभा के प्रधान ने अपने बेटे के जन्म दिवस सस्ती रसोई में मनाया
.jpeg)