एंटी ड्रग्स सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से कैमरे लगाने की शुरुआत पंडित शंभू प्रसाद ने रिबन काटकर और पूजा-अर्चना कर की।

0

    नशे के खिलाफ लड़ाई पंजाब सरकार या पंजाब पुलिस तक सीमित नहीं है, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस अभियान का हिस्सा बनें और पंजाब की धरती से नशे को खत्म करें:-गुरप्रीत, जोशी, विनोद


 बटाला (अविनाश शर्मा, संजीव नैय्यर) नशे के खिलाफ साझा लड़ाई को तेज करने के लिए आज एंटी ड्रग्स सोशल वेलफेयर सोसायटी प्रेम नगर दारा सलाम बटाला ने नशे के सौदागरों पर पैनी नजर रखने के लिए कैमरे लगाने की शुरुआत मंदिर के शास्त्री पंडित शंभू प्रसाद द्वारा रिबन काटकर भगवान के चरणों में अरदास करने के बाद की गई। इसकी शुरुआत लहौरी चौक दारा सलाम से हुई ।   अब ये लगे कैमरे हर अराजकतत्व पर पैनी नजर रखेंगे।

  मोहल्ले में लगे ये कैमरे वाईफाई से जुड़े होंगे और जिम्मेदार घर बैठे ही अराजक तत्वों पर नजर रखेंगे।  सोसायटी के नेता गुरप्रीत शाना, विनोद शर्मा और जय जोशी ने संयुक्त रूप से कहा कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा और भोले-भाले युवाओं को गुमराह कर उन्हें नशे की लत लगवाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई पंजाब सरकार या पंजाब पुलिस तक ही सीमित नहीं है। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम इस मिशन का हिस्सा बनें और पंजाब की धरती से नशे को खत्म करें। मोहल्ला निवासियों को चाहिए हमारा समर्थन करने के लिए आगे आना चाहिए । नशा तस्कर और पीड़ितों की जानकारी सोसाइटी या पुलिस को दें और  हमारे जतनों का समर्थन करने के लिए आगे आए। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह शाना एमसी, पंडित शंभू प्रशाद शर्मा, विनोद शर्मा, सुमन शर्मा, जय जोशी, अमित शर्मा, राजेश शर्मा राजू, राकेश घूक, सतनाम सिंह, प्रिंस शर्मा, सुरिंदर सिंह, दलीप सिंह, गुलशन, राहुल, विक्की अनिल प्रधान, मेघ राज, आसू शर्मा, वेद महाजन व बनदीप सिंह वाहला आदि महला निवासी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top