प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर सभी घरों में करें दीपमाला बाबा सावनपुरी

0
प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर सभी घरों में करें दीपमाला बाबा सावनपुरी

 सुजानपुर 18 जनवरी( पंकज , अविनाश शर्मा)22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला  की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर सभी लोग अपने घरों पर दीप माला करें यह बात डेरा बाबा सूरजपुरी के महंत बाबा सावन पुरी ने कहीं उन्होंने कहा कि 500 वर्ष के लंबे संघर्ष उत्पीड़न और अत्याचारों के संताप को झेलने के बाद  देशभर  के लोगों के समर्थ से 22 जनवरी को प्रभु श्री राम मंदिर का शिलान्यास होने जा रहा है उन्होंने कहा कि इस पावन पर्व पर इस प्रकार से ही दीप माला की जानी चाहिए जिस प्रकार से त्रेता युग में भगवान श्री राम के अयोध्या में पहुंचने पर दीपमाला की गई थी उसी प्रकार से लोग इस धार्मिक उत्सव को मनाई राम नाम का भजन करें तथा इस पावन बेला का हिस्सा बने फोटो बाबा सावन पुरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top