सीआईए स्टाफ 2 अबोहर पुलिस ने चार लोगों को चोरी के वाहन सहित काबू किया, पुलिस रिमांड पर।

0
अबोहर, 17 फरवरी (शर्मा/सोनू):  फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी गुरमीत सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, सबइंस्पैक्टर मनजीत सिंह, एएसआई इकबाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी आलमगढ़ बाईपास पर तैनात थी। सीआईए स्टाफ पुलिस ने चार लोगों को पूछताछ के लिए रोका। परविंद्र सिंह, दीप सिंह पुत्रान सुखवंत सिंह वासी केवाईडी थाना खाजूवाला, जोनी उर्फ ज्योणा पुत्र जगतार सिंह वासी 22 बीडी खाजूवाला जिला बीकानेर, गुरनाम सिंह पुत्र मक्खन सिंह वासी 87 जीबी अनूपगढ़ से चोरी की एक ट्राली, एक ब्लैरो पिकअप बरामद हुई। चारों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से चारों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। सीआईए स्टाफ प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top