चाईना डोर बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़

0
नगर थाना 2 के प्रभारी इंस्पैक्टर नवीन कुमार ने चाईना डोर बेचने वालों के खिलाफ चलाया अभियान
अबोहर, 17 फरवरी (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि चाईना डोर बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी इंस्पैक्टर नवीन कुमार ने चाईना डोर बेचने वालों के खिलाफ बाजार में अभियान चलाया और पतंगे और डोर बेचने वाली दुकानों पर चैकिंग की। उन्होंने लोगों से अपील की है कि चाइना डोर न खरीदें इससे किसी की भी जान जा सकती है। चाईना डोर बेचना गैर काननूी है। समाजसेवी राजू चराया ने चाईना डोर बेचने वाले दुकानदारों की निंदा की है। उन्होंने कहा कि दुकानदार अपने थोड़े से फायदे के लिए लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
फोटो  जानकारी देते थाना प्रभारी व दुकानों पर चैकिंग करती पुलिस।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top