इंदिरा नगरी में घर में चोरी करने वाले दो चोर काबू, पुलिस रिमांड पर।

0

अबोहर, 15 फरवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी गुरमीत सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते नगर थाना के प्रभारी नवप्रीत सिंह, एएसआई रणजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने इंदिरा नगरी निवासी विक्रम के घर में चोरी करने वाले दो आरोपी सूरज सिंह उर्फ महुआ पुत्र रणजीत सिंह वासी गली नं. 6 इंदिरा नगरी, दर्शन सिंह पुत्र रणजीत सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों चोरों से पुलिस ने नगदी बरामद की है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top