सीतोगुन्नो में बैंक की दीवार में पाड़ लगाकर चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी आकाश सिंह को पुलिस ने किया काबू, दो दिन के पुलिस रिमांड पर।

0
अबोहर, 15 फरवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी गुरमीत सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते थाना बहाववाला के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमीत सिंह, चौकी सीतो चौकी के प्रभारी बलवीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने आकाशदीप सिंह पुत्र लखविंद्र सिंह वासी बहादुरखेड़ा को काबू करने में सफलता हासिल की है। आकाशदीप सिंह ने बैक की दीवार में पाड़ लगाकर चोरी करने का प्रयास किया था। आरोपी को बुधवार को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि आकाशदीप सिंह ने एक महीने पहले भी एक बैंक में चेारी करने का प्रयास किया था। बैंक मैनेजर के बयानों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top