बटाला (अविनाश शर्मा, चरण सिंह) लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता एवं हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार घर-घर आटा पहुंचाने की योजना शुरू कर इसका राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में लगभग 18500 डिपो होल्डर हैं लेकिन सरकार के पास केवल 1000-1200 बायोमेट्रिक मशीनें हैं, जो योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए पर्याप्त नहीं होंगी।
उन्होंने कहा कि राज्य में 35 लाख से अधिक स्मार्ट कार्डधारी हैं और करीब डेढ़ करोड़ लाभार्थी हैं। मात्र 1100 इंस्पेक्टर और 1200 बायोमीट्रिक मशीनों से लाभार्थियों को अनाज का वितरण ठीक से नहीं हो पाता है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार अक्सर जल्दबाजी में फैसले लेती है और चल रही कल्याणकारी योजनाओं को नया मोड़ देने की कोशिश कर लोगों को गुमराह करती है।
उन्होंने कहा कि घर-घर राशन पहुंचाने की योजना वास्तविक लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पाएगी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राजनीतिक लाभ के लिए सरकार की इस योजना का फायदा अपने लोगों तक पहुंचाएंगे ताकि आने वाले चुनाव में लोगों के वोट एकत्र किया जा सकता है।
.jpeg)