तोतली भाषा का ज़ायका तो मातृ-भाषा ही देती है : डॉ. राकेश मोहन शर्मा।

0


सुजानपुर 21 फरवरी( पंकज, अविनाश शर्मा):- गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज सुजानपुर में अंतर्राष्ट्रीय मातृ-भाषा दिवस डॉ. राकेश मोहन शर्मा के कुशल नेतृत्व में पंजाबी विभाग द्वारा  मनाया गया। गौरतलब है कि इस दिन को यूनेस्को द्वारा 1999 से हर साल उन शहीदों की याद में अंतर्राष्ट्रीय मातृ-भाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है जिन्होंने बांग्लादेश में अपनी मातृ-भाषा बांग्ला को सम्मान दिलवाने के लिए अपनी शहादत दी थी।  इस अवसर पर कॉलेज के छात्रों को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल डॉ. राकेश मोहन शर्मा ने कहा कि मातृ-भाषा वह है जिसे बच्चा अपनी मां के गर्भ से सीखना शुरू करता है और अब इसमें उच्च शिक्षा की मांग भी जोर पकड़ रही है। उन्होंने कहा कि मातृ-भाषा ही वह माध्यम है जिसमें बच्चा प्रारंभिक शब्द सीखता है  तथा  जो जीवन भर उनका साथ देते हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भावनाओं का आदान-प्रदान तभी संभव है जब हम अपने बच्चों से तोतली भाषा में बात करें। इस अवसर पर  मुख्य अतिथि  डायरेक्टर सामाजिक विज्ञान तथा भाषा फैकल्टी देश भगत यूनिवर्सिटी डॉक्टर  देविंदर कुमार ने पंजाबी भाषा के विकास में पंजाबी नाटक के योगदान पर चर्चा की। कॉलेज के पंजाबी विभाग के प्रो. डॉ.  विशाल कुमार ने पंजाबी भाषा में रोजगार के अवसर विषय पर विद्यार्थियों को पंजाबी भाषा में रोजगार के विभिन्न अवसरों से अवगत करवाया। प्रसिद्ध पंजाबी नाटककार और आलोचक डॉ. कुलदीप सिंह दीप ने विद्यार्थियों के साथ पंजाबी भाषा की समस्याओं पर अपने विचार सांझा किए। जिला भाषा अधिकारी डॉ. सुरेश मेहता ने भी छात्रों को संबोधित किया और उन्हें मातृ-भाषा के महत्व से अवगत कराया। यह कार्यक्रम गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज सुजानपुर में पंजाबी विभाग द्वारा जिला भाषा टीम की मदद से करवाया गया, जिसमें छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कॉलेज के पंजाबी विभाग के प्रो. डॉ. सुखविंदर सिंह, प्रो. सुखदीप कौर, प्रो. गुरजीत कौर, प्रो. गीतांजली का भी विशेष योगदान रहा। इस कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्य प्रो. जश्नजोत सिंह जौहल, डॉ. अर्जुन सिंह, प्रो. भावना, प्रो. इंदु बाला, प्रो. नेहा हरचंद, प्रो. शीतल महाजन, प्रो. गुलकिरण कौर, प्रो. ओम प्रकाश पंकज, प्रो. राधिका सोनी, प्रो. रोहित शर्मा, डॉ. श्वेता अबरोल, प्रो. राधिका जांजुआ, प्रो. मोनिका शर्मा, प्रो. हिमानी सोहल, प्रो. सोनिया, प्रो. सृजन, प्रो. मेघा शर्मा, प्रो. अनुराधा, डॉ. रणजीत कौर, प्रो. गिन्नी, प्रो. कविता राणा प्रो. हिमांशी शर्मा, प्रो. शालू एवं जिला अनुसंधान अधिकारी राजेश महाजन एवं उनकी टीम उपस्थित रही।L

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top