पंजाब/अबोहर, 23 फरवरी (शर्मा/सोनू): नगर थाना पुलिस ने युवक खुशदीप पर कातिलाना हमला करने के मामले में दो युवक कुलविंद्र सिंह उर्फ काका पुत्र जोगिंद्र सिंह, अमन उर्फ अमनी पुत्र अमरीक सिंह वासी गली नं. 15 सुंदर नगरी अबोहर को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने खुशदीप सिंह पुत्र गुरमेल सिंह वासी गली नं.2, गुरूकृपा नगर अबोहर के बयानों पर मुकदमा नं. 29, 19.2.24 भांदस की धारा 307, 324, 323, 148, 149, 427, 506 आईपीसी के तहत वीर सिंह उर्फ कालिया पुत्र शेरू, कुलविंदर सिंह उर्फ काका पुत्र जोगा सिंह, करण सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा वासी पंजपीर टिब्बा अबोहर, मनीष वासी अबोहर, अमन उर्फ अमनी पुत्र अमरीक सिंह वासी गली न. 15, सुंदर नगरी अबोहर, गुरप्रीत वासी धर्मनगरी अबोहर व अन्य 2 के खिलाफ मामला दर्ज किया था। डीएसपी ने बताया कि बाकी आरोपियों को जल्द काबू किया जायेगा। मामले की जांच जारी है।
.jpeg)