शाहपुर कंडी के समीप गांव जॅख में स्कूटी व मोटरसाईकल की आपस मे आमने सामने टक्कर होने पर दो व्यक्ति हुए घायल।

0
 
 

पठानकोट/जुगियाल, 15 फरवरी 


जुगियाल के नजदीकी गांव जॅख में मैन जुगियाल पठानकोट रोड पर स्कूटी सवार व मोटरसाईकल सवार की आपस में टक्कर होने पर दोनो वाहनों पर सवार व्यक्ति बुरी तरह घायल हुए है, जिनको लोगों की सहायता से रणजीत सागर बांध परियेाजना के सरकारी अस्पातल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। मिली जानकारी अनुसार स्कूटी पर सवार सरदारी लाल बुजुर्ग अपनी स्कूटी से पठानकोट की तरफ जा रहा था तथा दूसरा व्यक्ति अजय शर्मा 29 वर्षीय पठानकोट से जुगियाल की तरफ आ रहा था तथा जैसे ही दोनों वाहन गांव जॅख के समीप पहुंचे तो बुंजुर्ग सरदारी लाल आगे कोई वाहन आने से दूसरी तरफ चला गया, जिससे सीधा ही वह अजय कुमार के मोटरसाईकल से टकरा गया तथा वहीं पर दोनो वाहन सवार गिर गए। टक्कर इतनी बडी थी की स्कूटी के कई प्लास्टिक के सामान टूट कर सडक के दूसरे तरफ गिरे हुए थे तथा इसके साथ ही मोटरसाईकल का भी अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया है। रणजीत सागर अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि बुजुर्ग सरदारी लाल जो कि गांव कुठेड कर रहने वाला है ख्उसकी हालत गंभीर है तथा उसका उपचार चल रहा है। दूसरी तरफ अजय कुमार जो कि गांव घरोटा का रहने वाला है, उसकी हालत अब कुछ ठीक है तथा शीध्र ही उपचार के बाद उसको छुट्टी दे दी जाएगी। एक्सीडैंट होने पर कोई भी पुलिस का कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच सका था और वहां पर खडे राहगीरों ने किसी व्यक्ति की सहायता से दोनों को अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top