पठानकोट (ब्यूरो) : नवियां कलमां नबी उड़ान मुहिम के तहत, बाल कवियों को एक नया मंच प्रदान किया जा रहा है। इस मुहिम के मुख्य संपादक आर्य महिला महाविद्यालय पठानकोट के पंजाबी विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ रुपिंदर जीत कौर गिल और सह संपादक राजेशवर पूर्व उप जिला शिक्षा अफसर पठानकोट सलारिया हैं।
उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत जल्द ही एक पुस्तक रिलीज की जाएगी। इस पुस्तक में सौ बाल कवियों की कविताएं शामिल होंगी। इन कवियों को मेडल, सर्टिफिकेट और पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
इस मुहिम के संचालक प्रीत हीर जालंधर से हैं और प्रोजेक्ट चेयरमैन ओंकार सिंह तेजे हैं। विनोद कुमार, प्रताप व्लरड स्कूल के डायरैक्टर सन्नी महाजन और बिशंबर जी भी इस प्रोजेक्ट का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
इस मुहिम के उपलक्ष्य में एक कैलेंडर का लोकार्पण आर्य महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ गुरमीत कौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर सह संपादक राजेशवर सलारिया, प्रोफेसर जशनपप्रीत कौर और प्रोफेसर ट्विंकल भी मौजूद रहीं।
यह मुहिम बाल कवियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार अवसर प्रदान करेगी। यह उन्हें प्रोत्साहित करेगा और उन्हें अपनी रचनात्मकता को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा।
.jpeg)