बटाला में बंद का रहा व्यापाक असर, कुछ व्यापारिक संस्थान खुले।

0
किसान, मजदूर, कर्मचारी संगठनों ने बाईपास पर धरना लगाकर किया बंद का समर्थन

बटाला, 16 फरवरी (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर): संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियनों द्वारा दी गई भारत बंद की काल को आज बटाला में पूरा समर्थन देखने को मिला जबकि कुछ जगहों पर व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे। आज इस संबंध में 
 शहर के अलग अलग हिस्सों का दौरा किया गया तो बटाला के कई बाजार जिनमें सिटी, रोड, गांधी चौंक, कादियां रोड, जालंधर रोड, अमृतसर रोड, गुरदासपुर रोड आदि में बंद का पूरा असर देखने को मिला और लोगों द्वारा किसानों के समर्थन में आते हुए बंद को भारी समर्थन दिया गया। इस बंद के दौरान कुछ क्षेत्रों जैसे चक्करी बाजार, सिटी रोड ,डी बी एन रोड के कुछ क्षेत्रों में दुकानें आदि खुली रही। इस संबंध में जब शहरवासियों से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार जल्द से जल्द किसानों की मांगें पूरी करते हुए उन्हें राहत प्रदान करनी चाहिए क्योंकि इस तरह के बंद से जहां आम जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो जाता है, वहीं साथ ही लोगों को भारी नुक्सान भी झेलना पड़ता है। लोगों का कहना था कि इस तरह के बंद व्यापारियों, मध्यम वर्ग और उद्योगों को कमर तोड़ देते हैं इसलिए सरकारों को चाहिए कि इस तरह के बंद करने की नौबत न आए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top