पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन जिला पठानकोट पंजाब बजट की कॉपियां जलाई गई। पुरानी पेंशन बहाल की जाए, पे कमीशन का बकाया जारी किया जए
मार्च 15, 2024
0
सुजानपुर 14 मार्च : पीएसएमएसयू जिला पठानकोट द्वारा संयुक्त रूप से पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन ने मांगों जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के बाहर पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन जिला पठानकोट प्रधान गुरदीप कुमार सफरी, विशालवीर की अध्यक्षता में पंजाब बजट की कॉपी जलाई गई इस मौके पर गुरनाम सैनी ,गुरदीप सफरी ,विशाल वीर ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब बजट कर्मचारी पेंशनरों के लिए नराशाजनक है जिसके विरोध में आज पंजाब बजट की कॉपियां पंजाब भर में जलाई गईहै उन्होंने कहा कि पिछली सरकार द्वारा कर्मचारियों के भत्तों में भारी कटौती की गई थी जिसके कारण पंजाब के समूचे कर्मचारी पेंशनरों ने पिछली कांग्रेस सरकार का डटकर विरोध किया जिसके विरोध स्वरूप पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी उन्होंने कहा पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बनने के बाद कर्मचारी पेंशनरों को बहुत आशा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कर्मचारी पेंशनरों की मांगों पर खरा उतरेंगे उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को 20 महीने में कोई बढ़ोतरी नहीं की है उन्होंने कहा कि चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को डीए 46% दिया जा रहा है जबकि पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों को 38% डीए दिया जा रहा है वही पुरानी पेंशन लागू की जाए, पे कमीशन का बकाया नहीं दिया जा रहा उन्होंने कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब के आउटसोर्स, अस्थाई कर्मचारी रेगुलर करने की घोषणा की गई है उसको अमलीजामा बनाकर अस्थाई कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए कि जो कर्मचारी भत्तों में कटौती की गई है उनको बहाल किया जाए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार से मांग कि है कि लिस्टमेंट ठेकेदार कर्मचारी, आउटसॉस कर्मचारियों का वेतन एक सम्मान 26000 किया जाए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने कर्मचारियों के साथ जो चुनावी वादे किए हैं उनको पंजाब सरकार शीघ्र पूरे करें जिसके तहत वेतन आयोग की त्रुटियां दूर की जाए, आउटसोर्स, ठेका कर्मचारियों अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए, पुरानी पेंशन स्कीम 1972 रूल के मुताबिक लागू की जाए, पे कमीशन का बकाया जनवरी 2016 से दिया जाए,12 प्रतिशत डीए की किसते का बकाया दिया जाए , मेडिकल कैशलेस सुविधा दी जाए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने कर्मचारी पेंशनरों की अगर मांगे नहीं मानी तो लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का विरोध किया जाएगा इस मौके पर अवस्थी, जगदीप काटल, सुरजीत, रणबीर, संग्राम, परशोतमा देवी, वासु, अमरजीत आदि उपस्थित थे
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें
.jpeg)