थाना सिटी की पुलिस ने 3 व्यक्तियों को चोरी के मोबाइल फोन, घड़ियों और हैड फोन सहित किया काबू
बटाला, 30 मई (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर): थाना सिटी की पुलिस ने 3 व्यक्तियों को चोरी के मोबाइल फोन, घड़ियों और हैड फोन सहित काबू किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना सिटी की एस.एच.ओ खुशबू शर्मा ने बताया कि 3 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा चोरी के 3 मोबाइल फोन, 2 घड़ियों और हैड फोन सहित काबू किया गया है जिनकी पहचान अजय कुमार, नवजोत और दर्जन सिंह निवासी बटाला के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इन तीनों व्यक्तियों को रेलवे टी प्वाइंट के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया है और इनके विरुद्ध थाना सिटी में धारा 457, 380 आई.पी.सी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अवसर पर ए.एस.आई दविन्द्र सिंह, ए.एस.आई दलबीर राज चौंकी इंचार्ज बस स्टैंड आदि उपस्थित थे।
.jpeg)