जयमलाप पठानकोट द्वारा बायो वेस्ट प्रबंधन और एचआईवी रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम।
पठानकोट ब्यूरो ) : जयमलाप पठानकोट द्वारा आज एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में बायो वेस्ट प्रबंधन और एचआईवी रोकथाम पर ज़ोर दिया गया।
सेमिनार में जिला स्तरीय नेटवर्क के अध्यक्ष पुनीत कुमार, एमडी विवेक महाजन और श्वेतना के फील्ड कोऑर्डिनेटर नवनीत कुमार ने उपस्थित लोगों को बायो वेस्ट के खतरों और इसके उचित प्रबंधन के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बायो वेस्ट का गलत तरीके से निपटान पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।
इसके अलावा, सेमिनार में एचआईवी रोकथाम और एचआईवी अधिनियम के बारे में भी जानकारी दी गई। पुनीत कुमार ने बताया कि एचआईवी एक गंभीर बीमारी है, लेकिन जागरूकता और सावधानी बरतकर इससे बचा जा सकता है। उन्होंने एचआईवी अधिनियम के बारे में भी जानकारी दी, जो एचआईवी संक्रमित लोगों के अधिकारों की रक्षा करता है।
सेमिनार के समापन पर, उन लैब टेक्नीशियनों को सम्मानित किया गया जो समय पर रिपोर्ट दे रहे हैं और अपने कार्यक्रम में नामांकित हैं। उन्हें प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
सेमिनार में सौरभ पुरी, राजेश कुमार, नीलम, रीजा, कुशल कुमार, बलबीर सिंह, सुरिंदर कुमार सुखविंदर, करण, विकास, कलसी पंकज डोगरा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
.jpeg)