अर्बन अस्टेट पुलिस चौंकी की पुलिस ने दुकान में से एल.सी.डी और ए.सी चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार।
पंजाब बटाला /अविनाश शर्मा
अर्बन अस्टेट पुलिस चौंकी की पुलिस ने दुकान में से एल.सी.डी और ए.सी चोरी करने वालेयुवक को गिरफ्तार किया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए चौंकी इंचार्ज ए.एस.आई बलदेव सिंह ने बताया कि एस.एस.पी बटाला मैडम अश्विनी गोटियाल, डी.एस.पी सिटी अजाद दविन्द्र सिंह और एस.एच.ओ सिविल लाइन यादविन्द्र सिंह के दिशा निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा चोर लूटेरों के विरुद्ध विशेष मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को राधा रानी पत्नी मनोज कुमार निवासी बटाला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि करीब 14-15 दिन पहले उसकी दुकान के ताले तोड़कर एक युवक ने दुकान में से एल.सी.डी और ए.सी चोरी करके ले गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने राधा रानी के बयानों के आधार पर केस दर्ज करके उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक रमन को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से एल.सी.डी भी बरामद कर ली है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा उक्त युवक को माननीय अदालत में पेश करके उसका रिमांड हासिल किया जाएगा तांकि उससे और खुलासे हो सकें।
-
.jpeg)