गांव तारागढ़ के एक प्लाट में पिछले 3 वर्ष से रहा रहा है 6 फुट लंबा अजगर, लोगों में दहशत क माहौल।

0
गांव तारागढ़ के एक प्लाट में पिछले 3 वर्ष से रहा रहा है 6 फुट लंबा अजगर, लोगों में दहशत क माहौल।
वन विभाग लोगों की सुरक्षा को मुख्य रखते हुए अजगर को यहां से उठाकर जंगल में छोड़े : हरभजन लाल।

 पंजाब /बटाला /अविनाश शर्मा
 बटाला के निकटवर्ती गांव तारागढ़ में स्थित एक प्लाट में पिछले 3 वर्षों से 6 फुट लंबा और 5 से 6 इंच मोटा अजगर रह रहा है जिसके चलते क्षेत्र निवासियों में दशहत का माहौल पाया जा रहा है।
    इस संबंधी पत्रकारों को जानकारी देते हुए हरभजन लाल पुत्र संत राम निवासी तारागढ़ और उनके लड़के हरप्रीत ने संयुक्त तौर पर बताया कि उनके प्लाट में एक अजगर पिछले 3 वर्षों से रह रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त अजगर 2-3 दिन बाद जमीन में से बाहर निकलकर प्लाट की दीवार के साथ बैठा रहता है हालाकि यह अजगर किसी को तंग परेशान नहीं करता परन्तु फिर भी लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कुछ महीने पहले वन विभाग को पत्र लिखा गया था और इस अजगर को यहां से ले जाकर जंगल में छोड़ने की मांग की गई थी परन्तु अभी तक वन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने वन विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की कि लोगों की सुरक्षा को मुख्य रखते हुए इस अजगर को जहां से उठाकर जंगल में छोड़ा जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top