सुजानपुर में लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार दिनेश सिंह बब्बू ने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को भारी मतों से पछाडा ।

0

 सुजानपुर में लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार दिनेश सिंह बब्बू ने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को भारी मतों से पछाडा ।



सुजानपुर (पंकज , अविनाश शर्मा) :- हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में जिला गुरदासपुर से भाजपा उम्मीदवार दिनेश सिंह बब्बू को  विधानसभा हलका सुजानपुर में इस चुनाव में भारी लीड मिली है जबकि शहर में कांग्रेस दूसरे तथा आम पार्टी तीसरी नंबर पर है   दिनेश सिंह बब्बू का प्रदर्शन बहुत शानदार है उन्होंने दोस्त 2022 विधानसभा चुनाव में लगभग 46000 मत प्राप्त किए थे लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में उन्होंने सुजानपुर विधानसभा के क्षेत्र से 62785 मत लेकर शानदार प्रदर्शन किया है वही कांग्रेस पार्टी जहां से 36004 है  आम आदमी पार्टी 17258 मत ही ले पाया हैं  जबकि अकाली दल उम्मीदवार को 1938 वोट मिले  है  वही सुजानपुर कस्बे ,  तथा तहसील धार कला में दिनेश सिंह बब्बू  को बंपर वोट मिले   इस लोकसभा चुनाव में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा काफी मजबूत स्थिति में आ गई है जिससे अगला विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला दिलचस्प होगा जबकि कांग्रेस काफी पीछे  रह गई है तथा आम आदमी पार्टी को बहुत ही कम वोट मिले हैं   शहर में जो पार्षद आम आदमी पार्टी के साथ चल रहे थे में भी अपने बूथ में आम आदमी पार्टी की इज्जत नहीं बचा पाए वही लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर श्रेत्र से कांग्रेस को 33.08 , भाजपा को 26.1,आप 25.7,आकालीदल 7.9 प्रतिषत  रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top