पंजाब।पठानकोट :- गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर द्वारा एम.कॉम. सेमेस्टर-4 का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज, पठानकोट के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज की छात्रा नेहा ने 8.16 सीजीपीए प्राप्त कर पठानकोट जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया।
इसी परिणाम में वंशिका महाजन ने 8.14 सीजीपीए प्राप्त कर कॉलेज में द्वितीय स्थान, जबकि भावना ने 8.05 सीजीपीए के साथ कॉलेज में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से कॉलेज में खुशी का माहौल है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुलवंत सिंह रंधावा ने विद्यार्थियों को शानदार परिणाम के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने श्रीमती नेहा दत्त, श्री अंशुल, श्रीमती रूपज्योत, श्रीमती विंटा तथा श्रीमती वंदना सहित वाणिज्य विभाग के शिक्षकों को भी विद्यार्थियों की सफलता के लिए बधाई दी।
.jpeg)