बटाला :- (अविनाश शर्मा ) :- सुरजीत स्पोर्टस ऐसोसिएशन रजि: बटाला द्वारा माझे की नामवर कमलजीत खेले 2022 करवाने के लिए सुरजीत कमलजीत खेल कम्पलैक्स कोटला साहिया में विधानसभा हल्का बटाला के विधायक श्री अमनशेर सिंह शैरी कलसी और जिला गुरदासपुर के डिप्टी कमीश्नर जनाब मुहम्मद इश्फाक की रहनुमाई में मीटिंग हुई थी, जिसमें खेलों को सफलतापूर्वक करवाने के लिए संबधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये है।
कमलजीत खेले-2022 संबधी सुरजीत स्पोर्टस ऐसोसिएशन बटाला के नुमाईदे निशान सिंह रंधावा, दविन्द्र सिंह काला नंगल, इंजी. जगदीश सिंह बाजवा, प्रिंसीपल मुश्ताक गिल, दिलबाग सिंह, जनजीव गुप्ता, तरन कलसी और राजविन्द्र सिंह ने एक प्रैस कांन्फ्रैस दौरान बताया कि कमलजीत खेले 2022 तिथि 11, 12, 13, 14 दिसम्बर 2022 को करवाने का फैसला किया गया है। ऐसोसिएशन की जनरल बाडी द्वारा इस वर्ष कमलजीत खेले 2022 डा. दर्शन बडी और शमशेर सिंह को समर्पित करने का फैसला किया गया है। हर वष्र की तरह खेलों का आगाज श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग उपरांत खेलों की शुरूआत ओलपियन द्वारा मिशाल जगा कर मार्च पास्ट करवाया जाएगा और खेलों को समचे और इमानदारी से करवाने और खेलने के लिए शपथ उठाई जाएगी। इन खेलों में ओलपिंक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त खेलों के ईवैंटस ही करवाए जाते है।
उन्होने आगे बताया कि शाम के समय खेले समाप्त होने के बाद हर रोज खिलाडियों, खेल प्रेमियों और दर्शकों के लिए मनोरंजन का प्रबंध किया गया है। इन खेलों में 6 अंतर राष्ट्रीय और ओलपियन खिलाडियों को खेलों के अवार्ड दिये जाएगे। बैस्ट एथलीटों को 6 मोटर साईकिल और 15 लाख के नगद ईनाम खिलाडियों को दिये जाएगे।
उन्होने आगे बताया कि खेलों में फुटबाल (कल्ब) लड़के, हाकी (ओपन), वालीबाल (समैसिंग) लडृके और लड़कियां, कब्बडी नैशनल स्टाइल लडके 85 किलों, कब्बडी नैशनल स्टाइल लडकिया 75 किलो, नैट बाल लडकियां, कब्बडी पंजाब स्टाइल (अकैडमी) लडके होगे।
एथलैटिकस में पोल वालट (लडके-लडकियां), 100 मीटर दौड (लडके लडकियां), 200 मीटर दौड (लडके लडकियां), 400 मीटर दौड (लडके लडकियां), 800 मीटर दौड (लडके लडकियां), 1500 मीटर दौड (लडके लडकियां), 3000 मीटर दौड (लडके लडकियां), 5000 मीटर दौड (लडके लडकियां), 3000 मीटर दौड (लडकियां), 5000 मीटर दौड (लडके) होगी।
इसी तरह लम्बी छाल (लडके लडकियां), ऊँची छाल (लडके लडकियां), तीहरी (लडके लडकियां), छाटपुट (लडके लडकियां), डिसकस थ्रो (लडके लडकियां), एथलैटिक्स 17 वर्ष (लडके लडकियां) में 100 मीटर दौड, 400 मीटर दौड, 800 मीटर दौड, 3000 मीटर दौड, शॉटपुट लंबी छाल होगी। एथलैटिक्स 14 वर्ष (लडके लडकियां) में 100 मीटर दौड, 600 मीटर दौड, लम्बी छलांग होगी।
.jpeg)