पंजाब सरकार द्वारा नौजवानों को खेलों की ओर उत्साहित करने के लिए विशेष जतन किए जा रहे हैं:- विधायक अमनशेर सिंह कलसी

0
बटाला 15 नवंबर (अविनाश शर्मा,  ) भगवंत सिंह मान, मुख्यमंत्री पंजाब की अध्यक्षता में पंजाब सरकार द्वारा नौजवानों को खेलों की ओर उत्साहित करने के लिए विशेष यत्न किये गये है और प्रदेश में अंदर खेल सभ्याचार प्रभावित किया जा रहा है। उपरोक्त शब्द हल्का विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने श्री महांवीर अखाडा वेलफेयर सोसायटी द्वारा वार्षिक छिंझ मेला मान नगर, डेरा बाबा नानक रोड़ में विजय खिलाडियों को ईनाम बांटते दौरान कहे। इस दौरान पहलवानों द्वारा शानदार खेल का प्रर्दशन किया गया।
इस दौरान विधायक शैरी कलसी ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नौजवानों को खेलों की ओर उत्साहित करने के लिए विशेष कार्य किये जा रहे है और खेलों को प्रफुल्लित करने के मंतव्य से ही खेलों वतन पंजाब की करवाई गई थी, जिसमें खिलाडियों ने पूरे उत्साह से हिस्सा लिया था। उन्होने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नौजवानों को खेलों का माहौल प्रदान करवाया जा रहा है ताकि वह सामाजिक बुराईयों की ओर न जाए।
पंजाब सरकार द्वारा खेलों को उत्साहित करने की बात करते हुए विधायक कलसी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा बलबीर सिंह सीनियर वजीफा स्कीम की शुरूआत की गई है जिसके तहत कौमी स्तर पर पोजीशन हासिल करने वालों को आठ हजार रूपये प्रति महीना देना शुरू किये गये है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार के ऐसे यत्नों से पंजाब खेलों के क्षेत्र में एक बार फिर उतीर्ण बनेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top