सुजानपुर 24 नवंबर पकज, अविनाश शर्मा ) अनुपम सेवा मंच सुजानपुर की ओर से प्रधान श्याम स्वरूप शर्मा की अध्यक्षता में एस एम एस डी राजपूत सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर में चौथा निशुल्क आंखों का चेकअप कैंप आयोजित किया गया इस संबंधी जानकारी देते हुए इस कैंप के प्रोजेक्ट इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस कैंप में द साल्वेशन आर्मी मैक्रोबर्ट हॉस्पिटल धारीवाल की डॉक्टरों की टीम की ओर से 350 मरीजों की आंखों की जांच की गई है उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गई हैं तथा नजर की ऐनक वितरित की गई हैं तथा जो मरीज ऑपरेशन के योग्य पाए गए हैं उनका द साल्वेशन आर्मी मैक्रोबर्ट हॉस्पिटल धारीवाल में अनुपम सेवा मंच की ओर से निशुल्क ऑपरेशन करवाया जाएगा इस मौके पर प्रोजेक्ट इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा, डॉक्टर सुभाष ,कैप्टन लुकास, मिस्टर सुरेश, रिपन शैली ,रोबिन सिंह, डेविड मसीह, वंदना, राम स्वरूप, सैमुअल अनवर, अतुल, अनवर ,अतुल ,निशा, संदीप आदि उपस्थित थे ।
.jpeg)