सुजानपुर 24 नवंबर (पकज, अविनाश शर्मा) भारत विकास परिषद सुजानपुर की ओर से एस एम एस डी राजपूत पब्लिक स्कूल सुजानपुर में अध्यक्ष योगराज शास्त्री की अध्यक्षता में श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई हिंदी में भाषण प्रतियोगिता में एसएमएसडी राजपूत पब्लिक स्कूल की जानवी ने प्रथम, एसएमएसडी राजपूत सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सुष्मिता ने द्वितीय, पंजाबी में भाषण प्रतियोगिता में एस एम एस डी राजपूत पब्लिक स्कूल के प्रिया ने पहला, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के सुजानपुर की तान्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया इस मौके पर अध्यक्ष योगराज शास्त्री ने बच्चों को श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी तप और त्याग की मूर्ति थे जिन्होंने धर्म देश की रक्षा के लिए अपने जीवन को बलिदान किया हम सब को उनके जीवन से शिक्षा लेकर उनके दर्शाए मार्ग पर चलना चाहिए तथा बुराइयों से दूर रहना चाहिए अपने माता-पिता गुरुजनों की आज्ञा का पालन करना चाहिए इस मौके पर प्रकल्प प्रमुख हरभजन सिंह ,प्रिंसिपल प्रीतम सलारिया ,सचिव परसोत्तम महाजन, हेमराज, प्रवीण शर्मा ,मोहन लाल डोगरा ,सुरेंद्र मोहन डोगरा ,विजय सच्चर, विनोद महाजन ,दयानंद धीमान, विजय धीमान ,बृजमोहन उप्पल ,लवली डोगरा, आदि उपस्थित थे
.jpeg)