अबोहर, 10 नवंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर कैलाश चंद्र शर्मा द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, सबइंस्पैक्टर बलजीत सिंह दौराने गश्त वरियामखेड़ा की तरफ जा रहे थे कि राजस्थान की ओर से एक कार आती दिखाई दिया। शक के आधार पर कार को रोककर तलाशी ली तो कार में से 60 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों कुलविंद्र सिंह पुत्र भाग सिंह, हरप्रीत सिंह पुत्र ढीला सिंह वासी पटीसदीक व रजनीश कुमार पुत्र इंद्रजीत वासी हरिपुरा को काबू करने में सफलता हासिल की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
.jpeg)