जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी जसवंत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया राज्य स्तरीय योगा मुकाबलों का शुभारंभ।
पठानकोट, 22 नवंबर (पंकज ,अविनाश ): स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय 66वीं अंतर जिला स्कूल योगा मुकाबले आज स्थानीय आर्य महिला महाविद्यालय पठानकोट के आडिटोरियम में जिला टूर्नामेंट समिति व डीएम स्पोर्ट्स अरुण कुमार के नेतृत्व में पूरे शानोशौकत के साथ शुरू हुए। इन राज्य स्तरीय योगा मुकाबलों का शुभारंभ मुख्य मुख्य अतिथि श्री जसवंत सिंह जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी व अध्यक्ष डीटीसी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. गुरमीत कौर प्रिंसिपल आर्य महिला महाविद्यालय पठानकोट तथा श्रीमती मधु सलारीया प्रिंसिपल आर्य कन्या स्कूल ने रिबन काट व दीप प्रज्वलित कर किया।
इसके बाद खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों ने ईमानदारी से खेलने और खेल के नियमों का पालन करने की शपथ ली। जिला शिक्षा अधिकारी व डीटीसी अध्यक्ष जसवंत सिंह व डीएम खेल अरुण कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि अंडर 19 लड़कियों की प्रतियोगिता में आज पहले दिन प्रदेश के 23 जिलों के लगभग 290 खिलाड़ियों ने योगा में अपनी प्रतिभा दिखाई है। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में अपने-अपने जिलों के विजेता विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया है।
डीईओ श्री जसवंत सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्र जिस भी क्षेत्र में कदम रखते हैं, वे अपनी मेहनत, लगन और कौशल से अपने स्कूल, शिक्षकों और अभिभावकों को गौरवान्वित करते हैं. उन्होंने बच्चों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रिंसिपल जोगिंदर शर्मा स्टेट अवार्डी सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डीटीसी, हेड टीचर मुनीश कुमार वाइस प्रेसिडेंट डीटीसी, हेड टीचर मनीषा वाइस प्रेसिडेंट डीटीसी, गुरतेज सिंह डीपीई जनरल सेक्रेटरी डीटीसी, संजीव शर्मा पीटीआई टेक्निकल मेंबर डीटीसी, मृदु भाषणी पीटीआई असिस्टेंट सेक्रेटरी डीटीसी, बलकार अत्री जिला समन्वयक मीडिया सेल पठानकोट, प्रिंसिपल नसीब सैनी प्रभारी प्रबंधन समिति, प्रिंसिपल पंकज महाजन प्रभारी प्रेस एवं प्रचार समिति, प्रिंसिपल सूरज गुरुंग प्रभारी क्रय समिति, प्राचार्य रमेश कुमार, प्राचार्य रघबीर कौर, प्रिंसिपल जितिंदर कौर, प्रिंसिपल दर्शन सिंह, प्रिंसिपल सुनीता शर्मा, प्रिंसिपल बलविंदर कुमार, प्रिंसिपल बलबीर कुमार, हेड मिस्ट्रेस रविंदर कौर, हेड मिस्ट्रेस बबीता, मिस शमा असिस्टेंट प्रोफेसर आर्य महिला महाविद्यालय, हेड मास्टर नवीन कुमार, हेड मास्टर केवल कृष्णा, समरपाल सिंह, व्याख्याता सुखविंदर कौर, पूजा पठानिया पीटीआई, ब्रिज राज मीडिया टीम, नीरज पराशर, पवन कालिया, नीरज शर्मा, रितेश रामपाल, हरसिमरनजीत सिंह, अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।
.jpeg)