भारत विकास परिषद छतवाल शाखा द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

0
पठानकोट (पंकज ) : भारत विकास परिषद छतवाल शाखा द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन हिम शिखा स्कूल  मामून में  क्षेत्रीय महासचिव सुशील शर्मा की अध्यक्षता में किया गया । प्रतियोगिता कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में हुई। प्रतियोगिता में 11कनिष्ठ  व वरिष्ठ टीमों ने हिस्सा लिया। शाखा अध्यक्ष कुलभूषण कुमार ने सभी का स्वागत किया और भारत विकास परिषद की जानकारी दी। प्रतियोगिता का संचालन रजनीश शर्मा ने किया। वरिष्ठ वर्ग में ए बी स्कूल प्रथम, हिम शिखा स्कूल द्वितीय और सावन स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल मामून कैंट प्रथम, हिम शिखा स्कूल मामून व सर्व हितकारी विद्या मंदिर द्वितीय और सावन पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल, हरियाल् की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । सुशील शर्मा ने  कहा कि हमें अपनी संस्कृति पर गर्व होना चाहिए और हमें भारतीयता का विकास और भारतीय संवेदनाओं का विस्तार करना  है। रजनीश शर्मा ने सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद किया। मास्टर मोहन लाल द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया गया। उन्हों सभी को बधाई व शुभ कामनाएं दी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमें प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इस अवसर पर हरी सिंह, विशाल शर्मा, सुमेश कुमार, विक्रम सिंह, राकेश कुमार, साहिल कुमार, शोभित, अमित कांसल, रमेश शर्मा इतियादि उपस्थित रहे। राष्ट्रिय गान के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top