एक 9 वर्षीय बच्चे सहित तीन लोगों की रिपोर्ट आई डेंगू पॉजिटिव

0
पठानकोट: (अविनाश शर्मा, पंकज) शुक्रवार की तरह शनिवार भी डेंगू को लेकर राहत भरा रहा। अस्पताल स्थित लैब की ओर से लिए गए 20 सैंपलों में से 3 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें से एक 9 वर्षीय बच्चा मोहल्ला रामपुरा का रहने वाला है जबकि एक व्यक्ति सरना तथा 53 वर्षीय व्यक्ति मामून का पॉजिटिव पाया गया है। जिसके चलते जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 735 से बढक़र 738 पहुंच गई है। एपडीमोलोजिस्ट डा. साक्षी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक 2726 लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 738 लोग डेंगू से पॉजिटिव पाए गए हैं और तीन लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बेशक जिले में डेंगू का प्रकोप कम होता जा रहा है लेकिन लोगों को अभी भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। दूसरा अपने घरों में किसी भी जगह पर पानी को खड़ा न होने दें और स्वच्छता का ध्यान रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top